पटना, अक्टूबर 9 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में पुलिस प्रोफेशनल क्रिमिनल (पेशेवर अपराधियों) की जिला और थानावार सूची तैयार की जाएगी। उनके खिलाफ अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) यानी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों और समाज में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और तकनीक रूप से सक्षम बनायें। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम सम्राट ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर लोक सेवक आवास में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ...