देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या- 228/24 में नामजद आरोपी को बिहार पुलिस ने देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी की पहचान लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पपई गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूर्यगढ़ा थाना पुलिस हत्या व आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम देवघर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कुंडा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा। उसके बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर बिहार ले जाया गया। बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या-228/24 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बिहार पुलिस ने कुंडा थाना को इसकी विधिवत...