कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 12 -- बिहार शिक्षा विभाग की ओर से जिलों को स्कूलों में विभिन्न मदों में खर्च के लिए मिली राशि का हिसाब नहीं देने का मामला सामने आया है। पटना जिला समेत राज्य के 18 जिलों को खर्च के लिए मिली राशि में से 3-3 करोड़ से अधिक की राशि कहां खर्च हुई इसका हिसाब-किताब जिलों ने नहीं दिया है। जिलों ने पिछले छह साल से इतनी राशि का हिसाब विभाग को नहीं दिया है। मामला वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच जारी की गई राशि से जुड़ा हुआ है। अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग की समीक्षा में यह मामला सामने आया। शिक्षा विभाग ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 18 जिलों के डीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। छह साल की इस अवधि में तीन करोड़ से अधिक की राशि का ब्योरा अब सभी जिलों से मंगाया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने पटना, गया, पश्चिम चंपारण, नाल...