बिहार के सुपौल जिले के परसोनी गांव निवासी के रूप में हुई मृत वृद्ध कांवरिया के शव की पहचान
दुमका, अगस्त 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरुवाडीह गांव के पास बरामद 60 वर्षीय वृद्ध के शव की पहचान बिहार राज्य के सुपौल जिले के परसोनी गांव निवासी मदन महतो के रूप में हुई है। प्रिंट मीडिया के माध्यम से परिजनों को पता चला और शनिवार सुबह जरमुंडी थाना पहुंचे। थाना की पुलिस के साथ परिजन दुमका के पीजेएमसीएच पहुंचे और शव को लेकर अपने घर लौट गए। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले वृद्ध कांवरिया ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अज्ञात शव होने की वजह से पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया गया था। मृतक मदन महतो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जलाभिषेक करने के लिए आए थे। शाम को वह परिवार के सदस्यों के साथ बिछड़ गए थे। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शाम को पुलिस को पता चला कि ट्रेन की चपेट में आने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.