नगर संवाददाता, अगस्त 6 -- बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुई पंचायत के योगिया गांव में बुधवार सुबह एक मजदूर को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई। मजदूर की हत्या के बाद यहां जमकर बवाल हुआ है। गांव के ही दबंग अजीत तिवारी पर आरोप है कि उसने करीब 55 वर्षीय मजदूर चंद्रेश्वर चौधरी को सड़क से खींचकर अपने घर के अंदर ले गया और गोली मार दी। घटना के बाद आरोपित कथित रूप से शव को अपनी गाड़ी में लेकर फरार हो गया। आरोपी को यूपी के गाजीपुर से पकड़ा गया है। बताया जाता है कि चंद्रेश्वर चौधरी पड़ोसी गांव मिल्की मनिहारी से मजदूरी करने योगिया गांव आया था। वह कई वर्षों से अजीत तिवारी के खेत और घर में बनिहार के रूप में काम करता था। उसका पुत्र भी अजीत तिवारी के घर काम करता था। हाल के दिनों में चंद्रेश्वर ने अजीत का काम छोड़कर उसके गोतिया...