सासाराम, फरवरी 17 -- बिहार में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सासाराम जिले में परसथुआ थाना क्षेत्र के सोहसा गांव के पास नेशनल हाइवे- 319 पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में चैनपुर प्रखंड कैमूर के मध्य विद्यालय के दो शिक्षक की मौत हो गई है। मृतक संजय कुमार राय व पुनित कुमार सिंह बताए जाते है। घटना में ग्यारह छात्र घायल हैं जिनमें दो ही हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय बढ़ौना (अंचल चैनपुर, जिला कैमूर) की शैक्षणिक परिभ्रमण बस, जो छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में सवार 11 बच्चे भी जख्मी हुए हैं। बस में कुल 7 शिक्षक, 36 बच्चे तथा एक अभिभावक सवार थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.