पटना, दिसम्बर 10 -- राज्य के सारण जिले के अमनौर और मकेर थाना क्षेत्र के सात श्रमिकों को असम के तीनसुकिया जिले से मुक्त कराया गया है। श्रम संसाधन विभाग की पहल पर इन्हें बंधन से मुक्त कराया गया है। ये सभी मारग्रेटा थाने के ग्राम लिडु में कौशल सिंह के स्वामित्व वाले ईंट-भट्ठे पर काम करने गए थे, जहां मालिक ने उन्हें बंधक बनाकर रखा था। सभी को सकुशल बिहार लाया गया है। मुक्त कराए गए श्रमिकों में संजय कुमार (18 वर्ष), गजेंद्र महतो (32 वर्ष), राजकुमार महतो (60 वर्ष), गणेशी महतो (55 वर्ष), सनोज महतो (28 वर्ष), मुकेश नट (18 वर्ष) और सुरेश राम (36 वर्ष) शामिल हैं। सभी श्रमिकों ने बताया कि उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था। उनसे जबरन श्रम कराया जा रहा था और विरोध करने पर पीटा भी जाता था। मामले की जानकारी श्रमिकों के परिजनों ने मकेर प्रखंड की ग्राम पंचाय...