सीवान, जनवरी 23 -- समृद्धि यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय यात्रा से लेकर समृद्धि यात्रा तक आपके बीच आए हैं। बिहार के सर्वांगीण विकास का रोडमैप अब जमीन पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि सीवान ऐतिहासिक, कृषि व मानव संसाधन के लिहाज से समृद्ध जिला है। सरकार इसकी क्षमता को नई ऊंचाई देने के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों, पुलों, सिंचाई, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक व बाजार सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। सम्राट चौधरी ने कहा कि समृद्धि यात्रा का उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि जनता ...