हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 22 -- बिहार के रोहतास जिले एक सरकारी स्कूल में प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल मच गया। यह मामला राजपुर के रामुडीह उर्दू मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शिक्षकों के खिलाफ विद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। एहतियातन कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। हंगामा बढ़ने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने स्कूल के पांच टीचर को तुरंत सस्पेंड कर दिया। निलंबित टीचर में दो शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। प्रतिबंधित मांस कौन लाया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार, रामुडीह स्थित उर्दू मध्य विद्यालय में शिक्षकों द्वारा प्रतिबंधित मांस विद्यालय में लाने पर ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्यालय परिसर नारेबाजी की। हंगामे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.