बिहार के सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ा, छठ से पहले सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
पटना, नवम्बर 10 -- Bihar DA Hike: बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ा दिया गया है। छठ पूजा से पहले सम्राट सरकार ने यह अहम फैसला लिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में डीए बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कुल 31 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सातवें वेतनमान के तहत सैलरी उठा रहे सरकारी कर्मचारियों को अब 60 की जगह 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। डीए बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा, यानी कर्मचारियों को गुजर चुके महीनों का महंगाई भत्ता एरियर के तौर पर मिल जाएगा। वहीं, बिहार कैबिनेट ने पांचवें और छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी उठा रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी की है। पांचवें वेतनमान के तहत डीए 483 से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.