बिहार के सभी 36 जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन
पटना, जुलाई 3 -- बिहार के सभी जिला अस्पतालों को 15 अगस्त से पहले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा और स्वास्थ्य मंत्री निशांत के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी 36 जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक जांच उपकरणों की उपलब्धता और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में रेफर का खेल उजागर होने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। इन अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, ताकि जिला स्तर पर ही गंभीर मरीजों का प्रभावी उपचार हो सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में रेफर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.