पटना, जुलाई 24 -- प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक 2026 के तहत पटना विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 और बिहार विवि अधिनियम में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधन के विरोध में जारी आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए शनिवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी संघों के अध्यक्षों और महासचिवों की बैठक होगी। बैठक 12:30 बजे विवि एवं महाविद्यालय महासंघ के कार्यालय डॉ. एके सेन भवन में होगी। इसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इसमें संयुक्त मोर्चा बना सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने पर विचार किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- स्वायत्तता खत्म करने के विरोध में ज्ञापन सौंपामानव शृंखला बनाकर विरोध किया : शुक्रवार को पटना विवि संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन के चौथे दिन भी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों ने जोरद...