हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 12 -- निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद बिहार में स्वास्थ्य विभाग में सुधार से जुड़े फैसले ताबड़तोड़ लिए जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया है कि सात दिनों के अंदर बिहार के सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विभाग ने मरीजों को रेफर करने को लेकर भी अहम फरमान जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत मरीजों को बिना पर्याप्त कारण उच्च संस्थानों के लिए रेफर नहीं किया जाएगा। जिला अस्पतालों एवं अन्य सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक सुविधाओं का अधिकतम उपयोग किया जाएगा ताकि आमलोगों को अपने जिले में ही नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकें। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में सात दिनों के अंदर आईसीयू एवं 24 घंटे इमरजेंसी सेवा श...