बिहार के संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों-कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, नौकरी बरकरार, वेतन भी मिलेगा
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पटना विधि संवाददाता। पटना हाईकोर्ट ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्कृत कॉलेजों के शिक्षकों एंव कर्मियों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी नियुक्ति को वैध करार देते हुए उच्च शिक्षा निदेशक के 21 अप्रैल 2022 और 2 नवंबर 2022 के आदेशों सहित विश्वविद्यालय के सभी बर्खास्तगी संबंधी आदेशों को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति कुमार मनीष की एकलपीठ ने मामले पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। इन शिक्षकों और कर्मियों को वेतन देने का आदेश भी माननीय उच्च न्यायालय की ओर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं ने नियुक्ति को अवैध बताकर सेवा समाप्त करने के आदेशों को चुनौती दी थी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने-अपने स्वीकृत पदों पर विधिपूर्वक नियुक्त हैं, इसलिए वे बिना रुकावट सेवा में बने रहेंगे और उन्हें सभी प्रकार का सेवा ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.