चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में बिहार के शेखपुरा की युवती अपनी सहेली के साथ पहुंची। सप्ताह भर से वह यहां सहेली के घर रही। इसी दौरान खुद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसी बीच परिजन ने शेखपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने परिजनों को बताया था कि वह काम की तलाश में यहां आई है। वह लगातार अपने परिजनों के संपर्क में थी। गुरुवार को बिहार पुलिस के साथ परिजन मनोहरपुर पहुंचे। यहां मनोहरपुर पुलिस के सहयोग से मनोहरपुर के ढीपा स्थित युवती के सहेली के घर से उसे बरामद कर उसे अपने साथ ले गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मर्जी से यहां काम ढूंढ़ने आई थी। वहीं परिजनों के समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ अपने घर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...