हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 22 -- बिहार के शहरी उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में और सस्ती बिजली मिलेगी। लोगों को सस्ती बिजली देने का प्रस्ताव बिजली कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को सौंपा है। विनियामक आयोग की मंजूरी मिलने पर आगामी एक अप्रैल 2026 से शहरी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलने लगेगी। इसका लाभ राज्य के 35 लाख से अधिक शहरी उपभोक्ताओं को होगा। शहरी उपभोक्ताओं को गांवों की तर्ज पर कम दर पर बिजली मिलने लगेगी। पिछले साल कंपनी ने ग्रामीण घरेलू उपभोक्ता श्रेणी में दो के बदले एक स्लैब करने का प्रस्ताव दिया था। आयोग की मंजूरी मिलने पर ग्रामीण इलाके में अभी एक ही स्लैब लागू है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब शहरी घरेलू उपभोक्ता श्रेणी में भी एक स्लैब करने का प्रस्ताव दिया है। अभी 1 से 100 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 7.42 रुपये प्रति य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.