नई दिल्ली, मई 3 -- पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सहित राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों की पुरानी परीक्षा प्रणाली अब पूरी तरह बदलने वाली है। राज्य सरकार और राजभवन ने मिलकर विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं की शुचिता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बिहार बोर्ड (BSEB) की सफल तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया है। यह नया बदलाव न केवल विश्वविद्यालयों के प्रति जनता और छात्रों का विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि भविष्य में 'सत्र विलंब' जैसी गंभीर समस्याओं को भी जड़ से खत्म कर देगा।बिहार बोर्ड के मॉडल का होगा अध्ययन बिहार बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा प्रणाली में कई आधुनिक सुधार किए हैं, जिससे पेपर लीक, गोपनीयता भंग होना और रिजल्ट में देरी जैसी समस्याओं पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया है। अब राज्य के विश्वविद्यालय भी इसी 'सफल मॉडल' का अध्ययन करेंगे। इसके...