नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। इसके साथ ही पहली बार बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में एकसमान (यूनिफार्म) एकेडमिक कैलेंडर भी लागू हो गया। बुधवार 1 जुलाई से पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षा आरंभ हो गई। जबकि, सम संख्या दो, चार, छह और आठवें सत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई 4 जनवरी से शुरू होगी।डिग्रियों के लिए नहीं करना पडे़गा इंतजार राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन की ओर से यह शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसके मुताबिक स्नातक (यूजी) की कक्षाओं के आठ सेमेस्टर को दो श्रेणियों (सम और विषम) में बांटकर नामांकन, पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की तय तिथियों का पालन करना सभी विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य हो गया है। यूनिफार्म शैक्षणिक क...