पटना, अक्टूबर 6 -- बिहार के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों और उनके अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड नामांकन के लिए आवेदन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन आठ अक्तूबर तक चलेगा। पीयू, पीपीयू समेत सभी विवि ने इसके लिए सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किया। आवेदन करने वाले विद्यार्थी अधिकतम तीन कॉलेजों का विकल्प दे सकेंगे। वहीं पांच विषयों के नए विकल्प दे सकेंगे। विद्यार्थी संबंधित विवि जहां आवेदन कर रहे उसमें कॉलेजवार-विषयवार रिक्तियों पहले देख लें। रिक्तियों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। आवेदन वहीं कर सकते हैं जिन्होंने पहले भी आवेदन किया था पर कहीं नामांकन नहीं हो सका। पंजीकृत विद्यार्थी लॉगिन आइडी से बिना अतिरिक्त शुल्क दिए आवेदन कर सक...