प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 29 -- बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रमोशन के लिए अब परीक्षा देनी होगी। लोकभवन ने इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया है। परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर होगी और वर्ष में दो बार ली जाएगी। विभागीय परीक्षा दो पत्रों में होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100-100 अंकों के होंगे। परीक्षा में पास करने के लिए कम से कम 45%अंक लाने होंगे। प्रथम पत्र में हिन्दी, वित्त, लेखा, क्रय, सेवा नियमावली, कार्यालय प्रबंधन, स्थापना, बजट और कंप्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पत्र में विवि अधिनियम के प्रावधान, परिनियम, अध्यादेश, नियम के साथ विवि शिक्षा से संबंधित जारी पत्रों, राज्यादेशों और संकल्पों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। कर्मचारियों की किसी भी पद पर प्रोन्नति नि...