बेगुसराय, मार्च 7 -- मंझौल, एक संवाददाता। स्थानीय शताब्दी मैदान में शिक्षाविद् बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप 2026 का रोमांच दूसरे दिन भी जारी रहा। बिहार के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं स्थानीय लोग मैदान में पहुंचे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं बिहार सरकार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं जिनमें 26 बालक एवं 10 बालिका टीमें शामिल हैं। अब तक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.