दुमका, दिसम्बर 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार के छातापुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सह पूर्व मंत्री बिहार नीरज कुमार सिंह बबलू ने बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पौष मास, कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि के मौके पर मंगलवार को पूरे परिवार के नवनिर्वाचित विधायक ने भोलेनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना किया। इस मौके पर विधायक नीरज कुमार सिंह के तीर्थ पुरोहित कुणाल झा, धर्मेंद्र झा, चंदन झा शास्त्री, सुमन झा, स्वर्णजीत झा, उमाकान्त झा, डहरू बाबा सहित अन्य ने पूरे विधि-विधानपूर्वक से बाबा बासुकीनाथ, माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता सहित दस महाविद्याओं की भी पूजा करायी। पूजा अर्चना के पश्चात विधायक व उनके परिवार को वैदिक आरती भी संपन्न कराई गई। इस मौके पर जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल, मुंशी कुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.