पटना, जनवरी 5 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में सुशील मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। एक सहयोगी के रूप में उन्होंने बेहतर भूमिका निभायी। मुख्यमंत्री सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सुशील कुमार मोदी जयंती समारोह के उद्घाटन के बाद विचार रख रहे थे। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा इसका आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने एक दूसरे के साथ लंबे समय तक काम किया, लेकिन विपक्ष के नेता के तौर पर सुशील मोदी सरकार की नींद उड़ा देते थे। उनका वित्तीय प्रबंधन अभूतपूर्व था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि उन्होंने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अपनी जीवन यात्रा की शुरुआत की। विद्यार्थी परिषद में वर्षों साल काम किया। संगठन को आगे बढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.