बिहार के विकास में सकारात्मक योगदान का लें संकल्प: डीएम
सीवान, मार्च 23 -- टाउन हॉल में बिहार दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्नत बिहार व उज्जवल बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को सकारात्मक सहभागिता व सहयोग के लिए संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। आज का दिन बिहार के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत पर गर्व, बिहार के विकास की संभावनाओं पर मंथन, बिहार की उपलब्धियों पर खुशी जताने के साथ बिहार की उन्नति में सहभागिता निभाने के संकल्प का दिन है। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार प्रगति कर रहा है। वहीं, जिला प्रशासन केन्द्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। हम सभी उन्नत बिहार व उज्जवल बिहार के लिए संकल्पित हैं। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.