सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शहर के शास्त्री नगर वार्ड के रहने वाले एक व्यक्ति की गाड़ी को बुक करा कर बिहार ले गए बदमाशों ने वहां पहुंचने पर उसे नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और गाड़ी, मोबाइल, पैसा लेकर चंपत को गए। भाई की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी लेकर गए युवक को सुरक्षित बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया है। वाहन व आरोपियों की जानकारी नहीं हो सकी है। शास्त्री नगर वार्ड निवासी नागेन्द्र गुप्त 22 फरवरी की रात करीब 11 बजे सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पास अपने वाहन के साथ खड़ा था। इस बीच कुछ संदिग्ध उसके पास आए और बिहार चलने के लिए गाड़ी बुकिंग की बात करने लगे। उन लोगों ने युवक को भाड़ा भी दे दिया। युवक ने बिहार निकलते समय घर वालों को फोन कर भाड़ा लेकर बिहार जाने की बात बताई। 23 फरवरी को परिवार के लोगों ने फोन किया तो उसका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.