पटना, दिसम्बर 14 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर कहा है कि यह पार्टी के साथ बिहार के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है। बिहार के कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता को विश्व के सबसे विशाल राजनीतिक दल का अति महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार-अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से नितिन नवीन के कार्यकाल में भाजपा नित नए आयाम स्थापित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...