हाजीपुर, जुलाई 11 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वैशाली जिला मुख्यालय स्थित जिला निबंधन कार्यालय में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल सिस्टम) का शुभांरभ किया। उन्होंने इस व्यवस्था के तहत चार महत्वपूर्ण सेवाओं- होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन एवं जीआईएस तकनीक से स्थल निरीक्षण का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए होम रजिट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भी पढ़ें- बिहार में 213 नए डिग्री कॉलेजों का 15 को होगा शुभारंभ : मुख्यमंत्री सुविधाएँ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के पहले डिजिटल निबंधन की सेवा प्राप्त करने वाले 83 वर्षीय ...