एक संवाददाता, दिसम्बर 25 -- बिहार के रोहतास और कैमूर जिले को जोड़ने वाले पुल के धंसने से हड़कंप मच गया है। कैमूर जिल में रामपु प्रखंड के सबार गांव से पूरब दुर्गावती नदी पर बना छलका धंसने लगा है। इसका निर्माण तीन साल पहले जिला परिषद मद से सात लाख रुपए में कराया गया था। इसका उद्देश्य दो जिलों का आवागमन सुगम बनाए रखना था। लेकिन, पांच वर्षों की मियाद पूरी करने से पहले से यह छलका धंसने लगा, जिससे इसके निर्माण की गुणवत्ता पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। यही नदी कैमूर और रोहतास जिलों को दो भागों में बांटती है। इसी छलका के सहारे कैमूर और रोहतास जिलों के विभिन्न गांवों के लोग आते-जाते हैं। रामपुर प्रखंड के सबार, झाली, पांडेयपुर, बहेरी, बरली सहित एक दर्जन गांव के लोग रोहतास के चेनारी बाजार का सफर तय करते हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में ठंड से बचें, 28 तारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.