हरदोई, जून 3 -- बिलग्राम। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार्यरत एक रोलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। रोलर चलाने के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द उठने से चालक की तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रंजय कुमार सिंह निवासी ग्राम धुंधूआ पोस्ट खदहा जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई। वह गंगा एक्सप्रेस-वे के चेनज-317 पर रोलर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है पर वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों...