अररिया, फरवरी 8 -- अररिया, संवाददाता बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शनिवार को स्थानीय जीरोमाइल स्थित एक आवासीय होटल परिसर में आयोजित सीरत कांफ्रेंस में पहुंचे। जहां उन्होंने अररिया सहित सीमांचल क्षेत्र से आए बुद्धिजीवीयों को संबोधित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। सर्वप्रथम राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। फिर मंच पर आयोजक संस्था सीपीओएस से जुड़े डॉ मो ओसामा, डा उमर फारूक, इंजीनियर मतलूंब आलम और डा कमाल हसन आदि ने शाल उढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई। जिसके बाद उन्होंने आगे की कार्यक्रम में शिरकत किया,दरअसल ये एक सीरत कांफ्रेंस था इसलिए इसमें इस्लाम और पैगम्बर हजरत मुहम्मद के बताए रास्ते पर चर्चा हुई। संबोधित करते हुए गवर्नर ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद जो इस्लाम ...