नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल। मेरा युवा भारत नैनीताल की ओर से आयोजित अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में बिहार से आए कुल 37 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यूजीसी-एमएमटीटीसी के प्राचार्य प्रो. रीतेश साह ने उत्तराखंड की संस्कृति व भौगोलिक दृष्टिकोण के बारे में बताया। डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट्स के साथ संवाद आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से बिहार के युवाओं को पहाड़ी क्षेत्रों के जीवन, अनुशासित जीवनशैली की जानकारी दी गई। एनसीसी कैडेट्स ने उत्तराखंड का पारंपरिक लोकनृत्य भी सिखाया। यहां डॉल्वी तेवतिया रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...