चंदौली, अक्टूबर 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पुणे से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन के सामान्य कोच में शनिवार सुबह एक युवक अचेतावस्था में मिला। पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने मंडलीय रेल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार के सहरसा जिले के वनचाल गांव निवासी 19 वर्षीय सुखदेव पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहा था। शनिवार सुबह 6:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही सामान्य कोच के यात्रियों ने एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मंडलीय रेल अस्पताल से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ निरीक्षक अन...