बरेली, जून 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शिरकत करने के बाद ट्रेन से लौट रहे मौलाना तौसीफ रजा की मौत के मामले में बरेली जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पंकज लोधा (30) निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुरादाबाद में दबिश देकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए बरेली लाया गया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। यह भी पढ़ें- बिहार के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पंकज लोधा मुरादाबाद से गिरफ्तारजमात रजा ए मुस्तफा का हस्तक्षेप जमात रजा ए मुस्तफा ने ह्यूमन राइट्स तक मामला उठाया था। यह मामला 26 अप्रैल की उस घटना से जुड़ा है, जब मौलाना तौसीफ रजा उर्स में शामिल होने के बाद सिवान ट्रेन से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि सफर के दौ...