मेरठ, अप्रैल 13 -- बिहार के रहने वाले राजेंद्र यादव का शव तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस में उनके परिजनों के आने की इंतजार में रखा रहा। परिजन नहीं आए तो रविवार को मेरठ के लोगों ने पुलिस के सहयोग से राजेंद्र का धूम सिंह एवं नंद कुमार सिरोही ने अंतिम संस्कार किया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लंबे समय से मैस चलाने वाले ठेकेदार बिहार निवासी राजेंद्र यादव का गत दिवस निधन हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वह गढ़ रोड पर भावनपुर थाना क्षेत्र रहता था। पुलिस को मृतक के पास से एक आधार कार्ड की फोटो स्टेट कॉपी मिली थी। आठ अप्रैल को इसके आधार पर धूम सिंह तक पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त बिहार निवासी राजेंद्र यादव के रूप में की थी। तीन दिन तक पुलिस ने मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया, लेकिन परि...