हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 7 -- बिहार में एक BDO पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। युवती के परिजनों ने इस मामले में मुजफ्फरपुर में बीडीओ पर केस भी दर्ज कराया है। दरअसल दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में मिठनपुरा पुलिस ने जांच की गति तेज कर दी है। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बीडीओ मनोज कुमार का एक महिला दारोगा के साथ प्रेम संबंध है। वर्तमान में बेगूसराय के एक थाना में पोस्टेड है। मायके वालों का आरोप है कि अमृता की मौत से महज 10-15 दिन पहले बीडीओ द्वारा 10 लाख रुपये की बड़ी रकम की मांग की गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी साल जनवरी में जाले स्थित सरकारी आवास का दरवाजा बंद करके बीडीओ ने अमृता के साथ इस कदर मारपीट की थी कि उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर ह...