नई दिल्ली, जून 4 -- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित निजी प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण अगलगी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य झुलसकर कर जख्मी हैं। कुल 10 मौत की चर्चा है जबकि डीएम सुब्रत कुमार सेन ने 4 के मरने की पुष्टि की है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फायर ब्रगेड, पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर जुटी हुई है। 20 मरीजों को बचाया लिया गया है। मुजफ्फरपुर शहर के ब्रम्हपुरा स्थित निजी प्रसाद अस्पताल की आईसीयू में आग लगने से चार लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गयी है। सभी मरीज आई सी यू एक हफ्ते से भर्ती थे। घटना का प्रारंभिक कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। घटना सुबह 3.20 बजे हुई। घटना के समय आईसीयू में 12 मरीज भर्ती थे। अन्य घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया। एक मरीज के परिजन ने ...