नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर का मीनापुर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। थाना क्षेत्र के लौतन चौक (विषहर स्थान) के समीप गुरुवार की रात बदमाशों ने अंधाधूंध फायरिंग की जिसका शिकार दो बुजुर्ग बन गए। मानसिक रूप से अस्वस्थ गांगी छपरा गांव के दीपलाल साह (55) और भोला सिंह (60) को गोली लगी । इसमें दीपलाल साह की मौत हो गई जबकि, भोला सिंह को गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दीपलाल साह के परिवार में कोई नहीं है। वे भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया। अंतिम संस्कार करना वाला भी उनका अपना कोई नहीं है। इस मामले में एसडीपीओ पूर्वी-एक अलय वत्स ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर छान...