रामेन्द्र प्रताप सिंह, जून 2 -- मुगलों का आतंक हो, अंग्रेजों की तानाशाही या फिर आजादी का जश्न... बिहार के मुंगेर में मिला बरगद का पेड़ (वटवृक्ष) देश के इतिहास की हर करवट का साक्षी है। 700 वर्ष से अधिक आयु का यह वटवृक्ष अपने सीने में कई ऐतिहासिक यादें संजोए हुए है। दुनिया के इस सबसे उम्रदराज वटवृक्ष की वास्तविक उम्र का पता राजधानी लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) के वैज्ञानिकों ने लगाया है। रेडियोकार्बन डेटिंग से इस विशालकाय वृक्ष की आयु जांची गई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे पुराना जीवित वटवृक्ष फिलहाल धरती पर कहीं नहीं है। बिहार राज्य वन विभाग के आमंत्रण पर वर्ष 2022 में बीएसआईपी की वैज्ञानिक डॉ. त्रिना बोस और शोध छात्र अवनीश मिश्रा मुंगेर पहुंचे थे। वहां 'इंडियन टोबैको कंपनी' (आईटीसी) परिसर में एक बड़े बंगले के...