बांका, सितम्बर 1 -- बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का कोड़ा लगातार बरस रहा है। अब विजिलेंस की टीम को बांका जिले में बड़ी कामयाबी मिली है। यहां निगरानी विभाग की टीम ने एक बीडीओ को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि बीडीओ को 75,000 रुपये घूस लेते पकड़ा गया है। बांका के फुलीडूमर के बीडीओ अमित प्रताप सिंह पर निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पटना निगरानी टीम ने की मंगलवार सुबह बीडीओ के बांका स्थित आवास पर अचानक रेड डाल दी। जिसके बाद बीडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बीडीओ के मामा को भी अरेस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। डीजी,निगरानी जीएस गंगवार ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने की शिकायत के बाद पटना से निगरानी ब्यूरो की विशेष टीम बांका भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, पंचायतीराज योजनाओं की मंजूरी...