सहरसा, अप्रैल 16 -- सहरसा। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बड़े भाई सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि यह भाजपा का ही नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा सुशासन और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार द्वारा स्थापित विकास, विश्वास और सुशासन की जो मजबूत नींव है, उसे और अधिक सुदृढ़ करते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में मनाया जश्न यह भी पढ़ें- बिहार में पहली बार बनी बीजेपी की सरकार यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी क़ो मुख्यमंत्री बनने से जिले में जश्न का माहौल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...