नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली विशेष संवाददाता बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद कांग्रेस की नजर अब असम पर है। पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा की अगुआई में जहां भाजपा के हौसले बुलंद है, वहीं कांग्रेस पार्टी भी चुनाव में अपनी खोई हुई जमीन हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। असम में अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस ने तैयारियां शुरु कर दी है। प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने प्रदेश की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक कर चुनाव के लिए संभावित गठबंधन पर चर्चा की है। वर्ष 2021 में कांग्रेस ने महाजोत में चुनाव लड़ा था, पर इस बार घटकदल बदल सकते हैं। कांग्रेस रणनीतिकार मानते हैं कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।...