पटना, सितम्बर 15 -- बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने राज्य के बाढ़ पीड़ितों के खाते में पैसे भेजे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित आठ लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये राहत राशि हस्तांतरित की है। मंगलवार को पटना स्थित सीएम सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में कुल 579.23 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसी के साथ सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि कोई परिवार छूट गया है, तो एक सप्ताह के अंदर उनकी सूची बनाएं, ताकि उन्हें राशि दी जा सके। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर निर्देश दिया कि सभी जिले के डीएम एक रिपोर्ट बनायें, ताकि प्रथम दृष्टया में बाढ़ से जो क्षति है, उस रिपोर्ट को हमलोग केंद्रीय टीम को सौंप सकें। कल केंद्रीय टीम बिहार आ रही है। इन परिवारों को अनुग्रह सहायता के तौर पर यह ...