निज प्रतिनिधि, जून 29 -- बिहार के बांका जिले में एक महिला का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां बेलहर के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के रांगा गांव में एक विवाहिता की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई है। साक्ष्य मिटाने के लिए धड़ को लापता कर दिया गया। रविवार दोपहर एक कुत्ते ने डुमरहार गांव के गड्ढे में गड़े हुए सिर को खोद कर निकाल दिया। कटा हुआ सिर देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के नेतृत्व में जिलेबिया मोड़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शाम तक शव के धड़ की तलाश की गई लेकिन नहीं मिला है। मृतका की पहचान रांगा गांव निवासी विवेक कुमार की पत्नी प्रियंका देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के ...