बिहार के बांका में जिला परिषद अध्यक्ष से लेकर इंजीनियर तक सब भ्रष्ट, घूस लेते रंगेहाथ धराए; 7 पर केस
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 4 -- बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने में बड़ी कामायाबी मिली है। निगरानी विभाग ने बांका जिला परिषद में संगठित तरीके से चल रहे भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सहायक अभियंता सुधीर कुमार, कनीय अभियंता मगरूफ और दो गैर लोकसेवक सहित सात लोगों पर प्राथमिकी (90/26) दर्ज कराई गई है। निगरानी अधिकारियों ने कार्यालय के निजी सहायक ओमप्रकाश मंडल और रात्रि प्रहरी जागेश्वर मंडल को बांका डीडीसी कार्यालय कक्ष से 1.26 लाख रुपये घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर किए गये काम के भुगतान सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं में रिश्वत लेने आरोप है। धोरैया फतुचक के अवध किशोर कुमार ने बांका जिला परिषद अध्यक्ष व दो अभियंता सहित पांच कर्मियों के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.