बक्सर, मई 3 -- बिहार के बक्सर जिले में एक महिल डांसर के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। यहां राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीते शुक्रवार को एक नर्तकी के साथ गैंगरेप की घटना हुई। इस मामले में उसने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात बारात आई थी। मनोरंजन के लिए नर्तकी बुलायी गयी थी। देर रात तक कार्यक्रम चला। इसके बाद जब नर्तकी लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवक उसे अपने साथ कर्मनाशा नदी के किनारे ले गए। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बधार में ले जा चार-पांच युवकों ने उसके साथ रेप किया। उसका मोबाइल और पर्स भी ले गए। उसे बेहोशी की हालत में छोड़ सभी फरार हो गए। शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवती को देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.