गोरखपुर, जून 7 -- गुलरिहा में किराये का कमरा लेकर रहता था फर्जी आईएएस गौरव कुमार सरकारी ठके और टेंडर दिलाने का झांसा देकर यह गिरोह करता था ठगी

जालसाजी की रकम का निवेश महराजगंज के व्यक्ति के नाम जालसाजी में मिली रकम करता था निवेश गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी टेंडर, ठेका और अन्य सरकारी कार्य दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बिहार निवासी फर्जी आईएएस के गिरोह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिरोह के सरगना समेत चार आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौजूदा समय में चारों आरोपी जेल में हैं।

गिरोह का खुलासा एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि वर्ष 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक व्यापारी के पास से करीब एक करोड़ ...