हाजीपुर, मार्च 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नगर डाक बंगला के समीप स्थित कानन भवन में मंगलवार को महान समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मंत्री मोतीलाल कानन की छठी पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित नमन कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का आयोजन बसकीत राय मोतीलाल कानन सेवा संस्थान ने किया। संस्थान के संयोजक सह जेडीयू नेता संतोष कानन ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। वे जीवन प्रयत्न समाजवादी राजनीति को ही आगे बढ़ाने का काम किया। हाजीपुर से तीन बार विधायक रहे और दो बार कर्पूरी ठाकुर और भोला पासवान शास्त्री जी के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे। वैशाली जिला का जिला मुख्यालय हाजीपुर में स्थापित करवाने में उनकी भूमिका काफी अहम मानी जाती है। उन्होंने विकास के साथ साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय...