पूर्वी चंपारण, अक्टूबर 2 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 8 बच्चियां एक पोखर में डूब गईं। इस हादसे में 4 बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की है। मृतकों में दो सगी बहनें भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 8 बच्चियां 1 बच्चा पोखर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चार बच्चियां गहरे पानी में चली गई। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद अन्य बच्चों ने पानी से निकल घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने पहुंच कर शवों को निकाला। मृतकों में प्रमोद महतो उर्फ भिखारी महतो की दो पुत्री सोनामती कुमारी(13) व फूलमती कुमारी(11), अच्छेलाल पासवा...