दुमका, फरवरी 10 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।बिहार के पश्चिमी चम्पारण के एक मजदूर का शव बरामद किया गया है। रात्रि गश्ती की पुलिस ने मजदूर राकेश राम को एन-एच -133 देवघर-हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित प्लस टू हाई स्कूल के समीप से बेहोशी की हालत में बरामद किया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया,पर इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर के मौत होने के कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। युवक 30 दिन पहले ही सरैयाहाट के झारखंड मोड़ स्थित निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में मजदूरी करने के लिए आया था। युवक के एक पैर के अंगूठे में चोट के निशान है। इधर,निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि युवक को शराब पीने की लत लग गई थी। शराब के नशे में ही उसकी मौत हो गई है। सरैयाहाट थाना क...