नई दिल्ली, जून 24 -- बिहार के नवसृजित 211 डिग्री कॉलेजों में अब 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने वाले योग्य शिक्षकों को पढ़ाने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों से ऐसे सरकारी शिक्षकों की सूची मांगी है, जिन्होंने NET, JRF या PhD जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता हासिल की है। विभाग की योजना है कि इन शिक्षकों की 30 जून तक नए डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्ति कर दी जाए, ताकि वहां शिक्षण कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नौवीं कक्षा से 12वीं तक पढ़ाने वाले ऐसे शिक्षक, जिन्होंने यूजीसी मानकों के अनुरूप नेट, जेआरएफ या पीएचडी की डिग्री हासिल की है, उन्हें चिह्नित कर नये डिग्री कॉलेजों में प्रतिनियुक्त किया जायेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से योग्य शिक्षकों का सत्यापित विवरण 24 जून तक ई-मेल से उपलब्ध कराने क...